वशीकरण के उपाय

Vashikaran Ke Upay
वशीकरण के उपाय

वशीकरण के उपाय

वशीकरण का अर्थ होता हैं किसी भी व्यक्ति को अपने प्रभाव में लेकर उससे मनचाहा काम करवा लेना। सामान्य तौर पर यह लोग अपने जीवनसाथी को या वो जिससे प्यार करते हैं उनको अपने करीब लाने के लिए करते हैं लेकिन कुछ लोग द्वेष की भावना से उनसे बदला लेने के लिए भी इस विद्या का सहारा लेते हैं।वशीकरण सामान्य तौर पर टोटको, तंत्र-मंत्र या भूत-प्रेत के सहारे किये जाते हैं लेकिन यह तभी ज्यादा असरदार होते हैं जब आप इसका सही प्रयोग करें। अगर आप अपने साथी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं व चीज़े सही नही चल पा रही हैं तभी इसका प्रयोग करें। किसी गलत कारण से इसका प्रयोग करने पर इसका आपके ऊपर भी विपरीत असर पड़ सकता हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे असरदार तरीके जिससे आप लोगों को अपने वश में कर सकते हैं।

परिवार वालों को वश में करने के लिए

अगर परिवार में सब सही नही चल रहा हैं व रिश्तों में खटास उत्पन्न हो रही हैं तो आप अमावस्या की रात को श्मशान एक ताम्बे के बर्तन में थोड़ा गंगाजल लेकर जाएँ। वहां जाकर भगवान शिव की अराधना करें व तीन बार ॐ नमः शिवाये मंत्र का जाप करके बर्तन में श्मशान की मिट्टी मिलाये। अब इसका तिलक हर सुबह करके भगवान शिव को प्रणाम करें। जो आप चाहते हैं वह होगा।

पार्टनर को वश में करने के लिए

अगर आपके शादी शुदा जिंदगी में सब ठीक नही चल रहा हैं या आपको लगता हैं कि आपको अपना पार्टनर दोखा दे रहा हैं तो आप उसके उसकी फोटो के माध्यम से उसे वश में कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका मन सच्चा होना चाहिए व उक्त व्यक्ति से आपका भावनात्मक लगाव हिना चाहिए तभी यह संभव हैं। इसके लिए आपको उस व्यक्ति की एक फोटो, उसके हाथ पैर के कुछ नाखून व उसका एक बाल चाहिए। अब आप ये सब चीज़े भगवान मोहिनी के सामने रख दीजिये व फोटो पर लाल रंग का टीका लगाये। अब आप इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र दृॐ ह्रीं सर्व चक्र मोहिनी जाग्रय जाग्रय ॐ हुं स्वाहा

शत्रु को वश में करने के लिए

अगर आपका किसी से बैर हैं व वह व्यक्ति आपको बेवजह परेशान कर रहा रहीं तो आप उसे तंत्र-मंत्र की सहायता से अपने वश में कर सकते हैं। इसके लिए आप एक सफेद कागज पर उसका नाम लिखिए व उसको शहद की डिब्बी में डुबो दीजिये। अब इसे काली माँ की मूर्ति के सामने रखिये व 101 बार काली महामंत्र का जाप करें। थोड़े दिनों में ही आपको इसका प्रभाव दिखने लगेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in