सोमवार के उपाय

Somvar Ke Upay
सोमवार के उपाय

दिन की शुभता के लिए सरल और विशेष उपाय: बनाये अपना हर दिन मंगलमय और शुभ, करे दिन के अनुसार आसान और अचूक उपाय:सोमवार को करे भगवान शिव के खास उपाय मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ:

1. सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की उपासना और ॐ नमः शिवाय का जाप करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है।

2. सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करने से दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

3. सोमवार के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने से रोगो का नाश होता है।

4. सोमवार के दिन भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए जल से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

5. सोमवार के दिन भगवान शिव के दारिद्रयदहन शिव स्त्रोत का पाठ करने से दरिद्रता का नाश होता है साथ हि धन लाभ भी मिलता है।

6. जिन लोगो का अकारण भय बना रहता है उन्हे सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के शिवरक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।

7. सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत तरीके से पूजन करने के बाद भगवान शिव के शिवतांडव स्त्रोत का पाठ करने से धन संबधी समस्याएं दूर होती है एवं सभी सुखो की प्राप्ति होती है।

8. सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करके भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से रोजगार मे वृद्धि होती हैं।

9. जिन लोगो की कुंडली में चन्द्रमा कमजोर होता है, उन्हे चन्द्र देव द्वारा रचित चंन्द्रषेखर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से चन्द्रमा को बल मिलता है।

10. सोमवार के दिन रामायण के अयोध्या कांण्ड का पाठ करने से चन्द्रमा को बल मिलता है और आमदनी में वृद्धि होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in