दिन की शुभता के लिए सरल और विशेष उपाय: बनाये अपना हर दिन मंगलमय और शुभ, करे दिन के अनुसार आसान और अचूक उपाय:शुक्रवार के दिन करे ये खास उपाय मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा:
1. शुक्रवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक सफेद चन्दन के इत्र से करने से धन लाभ मिलता है।
2. शुक्रवार के दिन श्री सुत और कनक धारा स्त्रोत का पाठ एक साथ करने से आर्थिक लाभ मिलता है।
3. धन संचय से जुडी समस्या के लिए 11 लघु नारियल एक लाल कपडे में बांधकर धन स्थान पर रखे धन संचय में लाभ मिलेगा।
4. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
5. अगर जन्मपत्रिका में शुक्र कमजोर हो या शुक्र की महादषा हो तो स्फटिक का शिवलिंग घर में लाकर स्थापित करे।
6. प्रति शुक्रवार यथाशक्ति कन्याओ को कोई भेट या दक्षिणा देवे ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आर्षिवाद प्राप्त होता है।
7. शुक्रवार के दिन दुर्गा सहस्त्रानामावली व दुर्गा कवच का पाठ करने से शुक्र महादशा में शांति मिलती है।
8. शुक्रवार के दिन भगवान शिव को चावल चढाने से आर्थिक लाभ व समाज में प्रतिष्ठा बढती है।
9. व्यापारिक सफलता के दिन शुक्रवार के दिन व्यापारिक स्थल पर लक्ष्मी कुबेर यंत्र स्थापित करे व्यापार में लाभ मिलेगा।
10. शुक्रवार के दिन सात गोमती चक्र अभिमंत्रित करके मुख्य द्वार पर बांधने से दरिद्रता का नाश होता है।
11. शुक्रवार के दिन रामायण के लंकाकाण्ड का पाठ करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।