शनिवार के उपाय

Shanivar Upay
शनिवार के उपाय

दिन की शुभता के लिए सरल और विशेष उपाय: बनाये अपना हर दिन मंगलमय और शुभ, करे दिन के अनुसार आसान और अचूक उपाय:शनिवार के दिन करे ये खास उपाय मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद:

1. शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल मिलाकर नहाने से दरिद्रता का नाश होता है।

2. शनिवार के किसी तेल के अन्दर अपना मुंह देखकर तेल का दान करे ऐसा करने से शनि के दोषो में आराम मिलता है।

3. शनिवार के दिन संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलावे ऐसा करने से धन सबंधी समस्याएं दूर होती है।

4. शनिवार के दिन राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करने से कोर्ट कचहरी के मामलो में आराम मिलता है।

5. अगर आप शनि साढे साती या शनि के ढैया से परेशान हो तो शनिवार के दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से आराम मिलता है।

6. शनिवार के दिन रामायण के उतरकाण्ड का पाठ करने से शनि,राहु और केतु के दोषो में आराम मिलता है।

7. अगर जन्म पत्रिका में राहु नीच का हो या राहु की महादषा हो तो, काले कम्बल का दान करने से राहु ग्रह के दोषो में आराम मिलता है।

8. अगर जन्म पत्रिका में केतु नीच का हो या केतु की महादषा हो तो, शनिवार के दिन काले तिल का दान करे केतु ग्रह के दोषो में आराम मिलता है।

9. शनिवार के दिन शनिदेव का अभिषेक तेल में काले तिल मिलाकर करने से भगवान शनि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

10. शनिवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करने से विष योग में शांति मिलती है।

11. शनि जयंती के दिन काला उडद, काला तिल, श्री फल और सरसो के तेल का दिपक किसी भी शनि मन्दिर में दान करे ऐसा करने से शनि महादषा में आराम मिलता है।

12. शनि जयंती के दिन राजा दषरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करने से सभी कष्टो से छुटकारा मिलता है।

13. शनि जयंती पर कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते है।

14. शनि जयंती के दिन हनुमान जी महाराज को चमेली का तेल और बूंदी के लडडू अर्पित करने से हनुमान जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

15. जिन लोगो की कुण्डली में पितृ दोष है वह जातक इस दिन अपने पितृ के निमित यथा शक्ति दान करके पितृ दोष मे आराम मिलता है साथ ही पितृ आर्षिवाद भी प्राप्त होता है।

16. शनि जयंती के दिन महामृत्युज्य मंत्र का जाप करने से समस्त दुखो से छुटकारा मिलता है और नवग्रहो के दोषो में भी आराम मिलता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in