पढ़ाई में मन लगाने के सरल तरीके

Padhai me man lagane ke saral tarike
पढ़ाई में मन लगाने के सरल तरीके

इस लेख में हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के कुछ आसान तरीके व उपाय बताएंगे, जिसे फॉलो करने के बाद आप अपने बच्चों को आसानी से पढ़ा सकेंगी। साथ ही अगर बच्चे इस लेख को पढ़ रहे हैं तो वो इन आसान तरीकों से पढ़ाई में मन लगा सकते हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के सरल तरीके।

1. कई बच्चों को समझ नहीं आता कि पढ़ाई के लिए कहां और कैसी जगह बैठे। तो अब से आप ऐसी जगह बैठें जहां वातावरण शांत हो और अधिक गर्मी व सर्दी न हो। बैठने के लिए कुर्सी आरामदायक हो और सारी किताबें सही से रखी हो।

2. कोई भी काम एक प्लैन के ज़रिए ही सफल हो सकते हैं, अगर योजना नहीं होगी तो आप नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। पढ़ाई के लिए अपने सब्जेक्ट के अनुसार टाइम टेबल बना लें, कि किस दिन कब और किस विषय की पढ़ाई करनी है।

3. शुरुआत में पढ़ाई एकदम जी जान लगाकर न करें, हमेशा कम समय से शुरू करें। लेकिन अगर आपको टॉप करना है या कॉलेज में दाखिला लेना है तो हमेशा अपनी पढ़ाई का लक्ष्य बड़ा रखें।

4. जब तक आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेंगे तो ऐसे में आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे और हमेशा सुस्त और तनाव में ही रहेंगे। पढ़ाई करने वाले बच्चों को हमेशा पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

5. क्यों पढ़ना है? अगर आपने इस सवाल का जवाब पा लिया तो एक समय भी ऐसा नहीं होगा जिसमें आपका स्टडी में मन न लगे। इस सवाल का जवाब पाने के लिए अपने माता-पिता के लगे पैसों के बारे में सोचें, अपने सपने के बारे में सोचें आदि। 

6. ध्यान भटकाने चीज़ों को दूर करें या उनसे दूर रहें जैसे मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि। इनसे आपका ध्यान भटकता है और इस तरह आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता। आप अपनी पढ़ाई और इन चीज़ों के बीच एक टाइम टेबल बना सकते हैं कि कब आपको कौनसी चीज़ के साथ रहना है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in