मन शांत करने के उपाय व फटाफट तरीके

मन शांत करने के उपाय व फटाफट तरीके

Man shant karne ke upay va fatafat tarike

अगर आपका मन विचलित रहता है शांत नहीं रहता है तो आप तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। आपके मन में ऐसी कई बातें चलती रहती हैं जिसकी वजह से आपका मन शांत नहीं रहता है। लेकिन ये पढ़कर आपको और अशांत होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इस लेख में हम आपके लिए लाये हैं मन को शांत करने के कुछ बेहतरीन उपाय जो निकालेंगे आपके मन से सभी बातों को और आपको रखेंगे खुश।

तो चलिए आपको बताते हैं मन शांत करने के उपाय व फटाफट तरीके –

1. योग अभ्यास करें -

योग अभ्यास करने से आपके शरीर की मांसपेशियां खुलती है जिससे शरीर में आया तनाव दूर होता है और आपकी बॉडी रिलैक्स रहती है। योग करने से मन को बेहद शांति मिलती है और आपको अशांति का एहसास बिलकुल भी नहीं होता। योग करने के लिए किसी अच्छे ट्रेनर की मदद लें वो आपको मन को शांत करने के कई अभ्यास करवाएगा।

2. घूमने के लिए जाएँ -

अगर आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो अपनी व्यस्त जीवनशैली से समय निकालें और दोस्तों व परिवार वालों के साथ घूमने का प्लैन बनाएं। घूमने के लिए आप हिल स्टेशन, हरी भरी जगह, मस्ती वाली जगह आदि जा सकते हैं जहां आपको सिर्फ और सिर्फ मज़ा आये।

3. मन को शांत करने के लिए हंसे -

जब भी आपको लगे कि आप काफी तनावपूर्ण महसूस कर रहे हैं या मन शांत नहीं है ज़ोर-ज़ोर से हँसे। आपने देखा होगा सुबह-सुबह लोग व्यायाम करते समय ज़ोर-ज़ोर से हँसते हैं इससे स्ट्रेस कम होता है और मन को बेहद शांति मिलती है। तो एक बार ये तरीका अवाइये और फिर देखिये।

4. हाथों पर मसाज करें -

हाथों पर मसाज करवाने के लिए अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो चिंता करने की ज़रूरत  नहीं है। घर बैठे-बैठे भी आप हाथों की मसाज कर  सकते हैं। बस तेल या लोशन लें और फिर हाथों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। हाथों पर ही नहीं आप गर्दन, पैर, सिर आदि पर भी मसाज कर सकते हैं।

5. सिगरेट और शराब न पीएं - 

सिगरेट और शराब पीने से स्ट्रेस और बढ़ता है तो अगर आप  पदार्थों और सिगरेट के काफी आदि हैं तो उसका सेवन कम कर दें या ,मानें तो पूरा बंद कर दें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in