सपने में धन पाने वाले सपने देखने का मतलब - Dream Of Money Meaning

क्या कहते हैं आपके सपने? -धन पाने वाले सपने What does your dream mean? -Dreams of Money
सपने में धन पाने वाले सपने देखने का मतलब - Dream Of Money Meaning

प्रश्न - अगर मैं सपने मे धन पाने वाले सपने देखूँ तो इसका क्या मतलब है?

What is the meaning of my dream if I see Dreams of Money?

उत्तर -धन (सौभाग्य, संपत्ति, नकदी, आदि) प्रत्येक मनुष्य को सुखद जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। धन की प्राप्ति के लिए ही मनुष्य कार्य करता है। हिन्दू धर्म पुराणों में देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। इसलिए धन व सौभाग्य प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी की आराधना की जाती है। कई बार व्यक्ति के सपने धन या सौभाग्य लाभ की सूचना देते हैं, जिनके अनुसार मनुष्य को यश, धन, सौभाग्य, संपत्ति आदि की प्राप्ति होती है। निम्न स्वप्न देखने पर धन- धन्य व आदि प्राप्त होते हैं:

  • सपने में देवी- देवताओं का दर्शन होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है, जिसके फलस्वरूप जातक को धन- लाभ तथा सफलता प्राप्त होती है।

  • यदि किसी जातक स्वप्न में गाय देखाई दे तो यह यश, वैभव, सौभाग्य, परिवार वृद्धि आदि का शुभ संकेत देता है।

  • सपने गाय का दूध निकालने (दूध धोने) पर धन लाभ होता है।

  • स्वप्न में सफ़ेद घोड़ा दिखने पर धन व सौभाग्य लाभ होता है।

  • यदि कोई जातक सपने में चूहा देखता है तो यह उत्तम सौभाग्य का सूचक होता।

  • ज्योतिष- शास्त्रों के अनुसार सपने में नीलकंठ या सारस दिखने पर राजकीय सम्मान व धन की प्राप्ति होती है।

  • यदि सपने में क्रौंच पक्षी (बगुला या सारस) दिखाई दे तो यह धन की सूचना देता है।

  • अगर कोई जातक सपने में मरी हुई चिड़िया का दृश्य देखता है तो धन लाभ होना निश्चित है।

  • सपने में खाता हुआ तोता दिखाई देने पर जातक के पास कभी भी धन कमी नहीं होती।

  • सपने में घोंघा देखने पर व्यापार व वेतन में वृद्धि होती है।

  • सपने में सफ़ेद चीटियों का दिखना शुभ शकुन होता है, जिसके फलस्वरूप जातक को धन लाभ होता है।

  • सपने में काले बिच्छू को देखने से धन की प्राप्ति होती है।

  • यदि जातक सपने में नेवले का दर्शन करता है तो यह सोने के आभूषण प्राप्त कराता है।

  • मधु मक्खी को सपने में देखने से परिवार- वृद्धि व धन लाभ होता है।

  • यदि सपने में नाग फन फैलाये हुए दिखाई ए तो यह धन लाभ कराता है।

  • अगर सपने में नाग या साँप बिल से आता- जाता दिखाई देने पर अत्यधिक धन लाभ होता है।

  • यदि कोई जातक सपने में अपने आप को आम के बाग में घूमता देखे तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है, जिसके फलस्वरूप धन प्राप्ति होती है।

  • सपने में कदम्ब के पेड़ को देखने पर धन- धान्य, राजकीय सम्मान, निरोगी काया व अन्य की प्राप्ति होती है।

  • यदि हाथ की छोटी अंगुली में अंगूठी पहनने का सपना दिखाई दे तो यह स्वप्न धन लाभ का आभास कराता है।

  • कानों में कुंडल पहनने का सपना देखना अत्यंत ही शुभ समाचार देता है, जिससे धन लाभ हो सकता है।

  • अगर किसी जातक के सपने में नर्तकी (नचनियां) नाचती हुई दिखाई दे तो यह धन लाभ कराता है।

  • सपने में सफ़ेद चूड़ियों को देखना धन आगमन की सूचना देता है।

  • अगर जातक सपने में कुमुद- कुमुदनी के फूल देखता है तो उसे धन प्राप्त होता है।

  • सपने में किशन को देखना समृद्धि का सूचक माना जाता है।

  • सपने में हाथी, घोड़ा, गाय, महल, पहाड़, और पेड़ पर चढ़ना, सुयश व धन ली प्राप्ति होती है।

  • सपने में हाथी, घोड़ा, गाय को भोजन कराने पर अन्न, धन, सौभाग्य की वृद्धि होती है।

  • यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने आपको युद्ध के दौरान घायल होता हुआ देखे तो यह स्वप्न लाभदायक सीध होता है, जिसके फलस्वरूप यश, राजकीय सम्मान की वृद्धि होती है।

  • राजा, हाथी, वृषभ, धेनु, दीपक, अन्न, फूल, फल, कन्या आदि यश व सौभाग्य के प्रतीक हैं, जिनका सपने में अवलोकन होने पर शुभ शकुन माना जाता है।

  • सपने में कमल (देवी लक्ष्मी का आसन) और आंवला देखने पर अत्यधिक धन लाभ होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in