सपने में कबूतर देखने का मतलब - Dream Of Pigeon Meaning

क्या कहते हैं आपके सपने? -कबूतर What does your dream mean? -Pigeon
सपने में कबूतर देखने का मतलब - Dream Of Pigeon Meaning

प्रश्न - अगर मैं सपने मे कबूतर देखूँ तो इसका क्या मतलब है?

What is the meaning of my dream if I see Pigeon?

उत्तर -सपने में कबूतर दिखाई दे तो शुभ होता है। यह सुख, समृद्धि, आरोग्य आदि का संकेत माना जाता है। अधिकांश समय कबूतर सपने में शुभ फल का ही संकेत देता है।

  • यदि रोगी के सपने में कबूतर दिखाई दे तो यह रोगी के रोग-मुक्त होने का संकेत समझा जाता है।

  • सफ़ेद रंग का कबूतर: अगर स्वप्न में सफ़ेद रंग का कबूतर दिखाई दे तो घर में धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ के होने का संकेत समझा जाता है।

  • यदि सपने में कबूतर का रंग स्लेटी हो तो यह धन और लाभ आदि की कामनाओं की पूर्ति का संकेत समझा जाता है।

  • कबूतर-कबूतरी का जोड़ा: कबूतर-कबूतरी का जोड़ा दिखाई देना दाम्पत्य जीवन के लिए सुखद संकेत समझा जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in