हाथ का फड़कना

Hath ka fadakna
हाथ का फड़कना

जाने हाथ फड़कने के शुभ और अशुभ परिणाम

अंग शास्त्र (सामुद्रिक शास्त्र) के अनुसार शरीर के अंगों का फड़कना हमारे आने वाले भविष्य की कई घटनाओं की जानकारी देता है। इसी के अनुसार हाथों का फड़कना हमारे जीवन के बारें में कई बातें बताता है। आइए जानें हाथ फड़कने के कुछ फल:

हाथ की उंगलियों का फड़कना (Fingers)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की हाथों की अंगुलियां फड़कती है तो वह अपने किसी प्रिय मित्र से मिल सकता है। वही माना जाता है कि यदि हाथ का अंगूठा फड़के तो कोई अशुभ सूचना प्राप्त होती है या किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

दाएं हाथ का फड़कना (Right Hand)

ज्योतिषियों का मानना है कि व्यक्ति का यदि दायां हाथ फड़के तो यह धन लाभ और यश प्राप्ति का संकेत हो सकता है। यदि दाएं हाथ की कोहनी फड़कती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में किसी से झगड़ा या बहस हो सकती है। दाएं हाथ की हथेली फड़कने पर व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

बाएं हाथ का फड़कना (Left Hand)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बाएं हाथ के फड़कने पर व्यक्ति को उसकी कोई खोई हुई कीमती वस्तु वापस मिल सकती है। वहीं बाएं हाथ की कोहनी के फड़कने पर व्यक्ति को धन का लाभ होता है। बाएं हाथ की हथेली के फड़कने पर स्वास्थ्य में लाभ होता है अर्थात किसी बीमार व्यक्ति के बाएं हाथ की हथेली फड़के तो वह जल्द ही स्वस्थ हो सकता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in