पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सुरभि सिन्हा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया है। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की आज 7वीं पुण्यतिथी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा-'हम दिलों की डोर के जरिए अनंत तक जुड़े हुए हैं। हर रोज आपको याद करती हूं डैड।' प्रियंका का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय आर्मी में फिजिशियन थे। प्रियंका को बॉलीवुड में सेटल करने में उनका बहुत बड़ा सहयोग था। प्रियंका अपने पिता से काफी करीब थी। प्रियंका के पिता ने कैंसर से लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी। 10 जून, 2013 को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पिता के निधन के बाद प्रियंका बुरी तरह टूट गई थी। बाद में उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी एक लोकप्रिय चेहरा है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लांस एंजिलिस में हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in