स्मृति की 10, राजनाथ की वर्चुअल रैली 15 को
स्मृति की 10, राजनाथ की वर्चुअल रैली 15 को

स्मृति की 10, राजनाथ की वर्चुअल रैली 15 को

हल्द्वानी, 09 जून (हि.स.)। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रकाश रावत ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मलेन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार-2.0 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों से राज्य की जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 जून और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 15 जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 जून को अपराह्न 3 बजे स्मृति ईरानी कुमाऊं मंडल की रैली को संबोधित करेंगी। 15 जून को राजनाथ सिंह पूर्वाह्न 11 बजे गढ़वाल मंडल की रैली को संबोधित करेंगे। कुमाऊं मंडल की वर्चुअल रैली से एक लाख और गढ़वाल मंडल की रैली से डेढ़ लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं और लोगों को लिंक भेजा जायेगा। लोग फेसबुक लाइव, ट्वीटर, यू-ट्यूब आदि डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दोनों नेताओं को सुन सकेंगे। लोकल केबल नेटवर्क से भी इनके सीधे प्रसारण का इंतजाम किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि 15 जून के बाद 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से ही ऐसी रैलियां होंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in