दैनिक राशिफल तुला (Dainik Rashifal Tula)- 23 April 2018

Raftaar Live
परिवार और मित्र:
पारिवारिक जीवन अशांत रहने के आसार हैं। माता को अपनी सेहत का ख़याल रखना होगा। आपकी भूमि-मकान से जुड़ी कोई ख़रीद-फ़रोख्त संभव रहेगी।
रिश्ते और प्यार:
जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मगर आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। अहम की दीवार को अपने सम्बन्धों के बीच न आने दें वरना आपके सम्बन्ध तनावपूर्ण हो सकते हैं।
स्वास्थ्य:
सेहत उत्तम रहेगी। किसी भी छोटे-मोटे काम को आप स्फूर्ति और उत्साह के साथ पूरा कर पाएंगे।
करियर और शिक्षा:
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ विद्यार्थियों को सेहत से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ेगा।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी:
व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। आपके प्रतिस्पर्धी व शत्रु-पक्ष अपनी हार स्वीकार कर लेंगे।
ज्योतिषाचार्य आचार्य भारत जी व्यास, महर्षि व्यास ज्योतिष केंद्र (+91-8696840491)
शुभ रंग
शुभ रंग:
आज बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। यह रंग आज आपको सफलता दिलाएगा। सफेद रंग से बचें।
शुभ अंक
शुभ अंक:
आपका शुभ अंक 8 है।
तुला राशि के बारे में (Sep 23 - Oct 23)About Tula Rashi

मूल स्वभाब: तुला राशि के लोग आधे समय बहुत ही संवेदनशील और संतुलित तरीके से जीवन व्यतीत करते है लेकिन आधे समय यह लोग बहुत ही जिद्दी बैचेन परेशान और कष्ट देते है। पहले यह लोग बहस छेड़ते है और उसमे दुसरे पर हावी हो जाते है। फिर यह लोग दुसरे व्यक्ति के पक्ष को शांति से सुनते है। दुसरे लोगों की लड़ाई को शांत करना और सुलह करवाना तुला राशि के लोगों को पसंद है। लेकिन बहस करने के लिए बहस करना तुला राशि के लोगों को अच्छा लगता है।
तुला राशि के लोग कभी-कभी बहुत दिनों तक लगातार काम करते है और फिर अच्चानक से एक आलसी व्यक्ति की तरह आराम करते है।
तुला राशि के लोगों में बहुत सारे गुण एक साथ होते है जैसे की दया भावना नर्म स्वभाब निष्पक्ष जिद्दी और अनिश्चित। तुला राशि के लोगों में किसी एक चीज़ पर ध्यान लगाकर काम करने की शक्ति होती है। तुला राशि के लोग जन्म से ही पुस्तकों के प्रेमी होते है।
शक्तियां: गुस्से में होने के बाबजूद तुला राशि के लोग बहुत ही शांत और निष्पक्ष तरीके से काम कर सकते है। तुला राशि के लोग आम तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते है। तुला राशि के लोगों को पक्षपात झूठे आरोपों और अंधे विश्वास से सख्त्त नफरत होती है। तुला राशि के लोगों को केवल पूरा सच ही अच्छा लगता है और वह उस तक पहुँचाने के लिए सभी विकल्पों का अध्यन करते है।
तुला राशि के लोग जल्द-बाज़ी में फैसले नहीं लेते। तुला राशि के लोग सभी पक्षों को सुन कर और सभी विकल्पों का अध्यन करके ही फैसला लेते है।
कमजोरियां: तुला राशि के लोगों को खाने शराब और पीने प्यार करने के मामले में लापरवाही बरतने की आदत होती है। तुला राशि के लोग अनिश्चिता के शिकार भी होते है। चीज़ों का ज़रुरत से ज्यादा अध्यन करने के कारण तुला राशि के लोग किसी निर्णय पर पहुँचाने में मुश्किल का सामना करते है।
आदर्श व्यवसाय: तुला राशि के लोग नेतृत्व करने के लिए पैदा होते है। सेना में तुला राशि का जनरल संतुलित सोच के कारण रणनीति और योजना बनाने में निपुण होता है। जिन व्यवसायों में तुला राशि के लोग बहुत अच्छा करते है वह हैं हस्पताल प्रकाशन कंपनी अदालत वकालत और राजनीती।
मित्र राशियाँ: मिथुन और कुम्भ राशि
गृह: शुक्र
तुला राशिफल (Tula Rashifal) - अन्य स्रोतों द्वारा
प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वात...
तुला वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। तीर्थदर्शन संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
सीढ़ियाँ चढ़ते वक़्त दमे के मरीज़ों को सावधान रहना चाहिए। जल्दबाज़ी में सीढ़ियाँ चढ़ने की कोशिश न करें, नहीं तो साँस से जुड़ी तक़लीफ़ का सामना करना पड़ सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता लम्बी साँस लेने और छोड़ने की कोशिश ...
