आज की धनु राशि - Dhanu Sagittarius Rashifal Today
धनु राशि :- ये , यो , भा, भी , भू , ध , फ , ढ़ ,भे </br धनु राशि में धन लाभ: : फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं।
धनु राशि में परिवार और मित्र : पारिवारिक लोगों से आपके पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
धनु राशि में रिश्ते और प्यार : आपके रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। आपको अपने कार्यस्थल पर किसी का साथ अधिक प्रिय लग सकता है।
धनु राशि में स्वास्थ्य : धनु राशि में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफ़ें हो सकती हैं।
धनु राशि में करियर और शिक्षा : मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है। जो लोग प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज़ कर देने चाहिए।
धनु राशि में बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी : जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। काम-धंधे को लेकर की गयी यात्राएँ धन अधिक ख़र्च करवाएंगी परंतु आपको आर्थिक लाभ भी होगा।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय।
श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें ।
शुभ रंग: गुलाबी
आज गुलाबी रंग आपके व्यक्तित्व और किस्मत में निखार लाएगा।
शुभ अंक: 5
आपका शुभ अंक 5 है।
किसी भी प्रकार की समस्या के तुरंत समाधान के लिए गुरु जी से संपर्क करें। -8905816981
धनु राशि के बारे में - About Dhanu Rashi
मूल स्वभाब: धनु राशि के लोगों में किसी के भी प्रति द्वेष नहीं होता। धनु राशि के लोग भोलेपन में एक दम सीधी बात करते है जिससे लोग अचंभित हो जाते है। यह और बात है की जब धनु राशि के लोग अपनी कही हुई बात को ठीक करने या उसको समझाने की कोशिश करते है तोह यह लोग और भी गड़बड़ कर देते है। धनु राशि के लोग आम तौर पर बहुत ही बेचैन होते है। धनु राशि के लोग बातूनी सीधी बात करने वाले और बहिमुर्खी होते है। आम तौर पर धनु राशि के लोग खुशमिजाज़ और दोस्ताना स्वभाव के होते है लेकिन जब कभी भी कोई इनकी मासूमियत का फायदा उठाने की कोशिश करता है तो इन्हें बहुत त्तेज़ गुस्सा आ सकता है। सामाजिक बन्धनों के खिलाफ विद्रोह करना धनु राशि के लोगों को बहुत पसंद है। धनु राशि के लोगों की ईमानदारी पर संदेह करने से इनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के लोग हरकत पहले करते है और उसके अंजाम के बारे में बाद में सोचते है। धनु राशि के लोगों को नई जगाहों पर घूमना पसंद है।
शक्तियां: ब्रहस्पति ग्रह की वजह से धनु राशि के लोगों को किसी का भी दर नहीं होता। धनु राशि के लोगों को खतरों से भरे खेल खिलना पसंद आता है। आम तौर पर धनु राशि के लोग बिना ज्यादा सवाल किये दुसरे को उधार दे देते है। धनु राशि के लोग दुश्मन के तौर पर बहुत ही शक्तिशाली दुश्मन होते है।
कमजोरियां: धनु राशि के लोगों को अपनी सची बात बोलने की वजह से होने वाले नुक्सान का बिलकुल भी ध्यान नहीं होता। धनु राशि के लोगों को बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। धनु राशि के लोग खाने और शराब पीने के मामले में भी बहुत लापरवाह होते है। इस वजह से उन्हें मोटापा और शराब की लत लग सकती है। धनु राशि के लोगों को पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती। यहाँ तक की यह लोग खून के रिश्तों से भी थोड़ा दूर रहने की कोशिश करते है। धनु राशि के लोग बहुत ही खर्चीले भी होते है।
आदर्श व्यवसाय: गाड़ियों और मोटर साइकलो की दौड़। वह हर पेशा जिसमे थोडा खतरा है धनु राशि के लोगों को आकर्षित करता है। येही कारण है की ज्यादातर टेस्ट पायलट धनु राशि के होते है।
मित्र राशियाँ: मेष और सिंह राशि
गृह: ब्रहस्पति