|
मेष राशि वालों के लिए ये वर्ष जून तक बहुत अच्छा है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह वर्ष अत्यंत प्रभावशील रहेगा. सभी काम आसानी से पूरे होंगे.
more...
व्यवसाय (Business)- व्यवसाय में उन्नति होने की प्रबल संभावना है. कोशिशें जारी रखें. धन-संपत्ति (Property)- स्थाई संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है. घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है. घर परिवार (Family)- किसी नए मेहमान के आने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य (Health)- मानसिक तनाव रह सकता है. गोचर ग्रहों की वजह से स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढाव आएंगे. यात्रा (Travel)- यात्रा के दौरान अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन लाल किताब के ज्योतिषीय उपायों द्वारा उन्हें टाला जा सकता है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- इस साल परीक्षा में सफलता का योग है.
less...
|
|
गोचर में चल रहे आपकी कुंडली के ग्रहों के अनुसार सफलता मिलेगी.
more...
व्यवसाय (Business) - कुंडली में अगर शनि शुभ है, तो आप अपने कार्य क्षेत्र को विस्तार दे सकते हैं. धन-संपत्ति (Property)- धन-संपत्ति के मामलों में आपके लिए यह वर्ष बहुत शुभ रहेगा. घर परिवार (Family)- किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य (Health)- राहू, गुरु, शनि ग्रह पत्रिका में कैसे हैं, उनके अनुरूप प्रभाव रहेगा. यात्रा (Travel)- इस साल दूर की यात्रा संभव है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- परीक्षा में इस साल मेहनत के बाद ही सफलता के योग हैं.
less...
|
|
इस वर्ष मिथुन राशि वालों के लिए एक बदलाव की शुरुआत होने का योग बन रहा है.
more...
धन-संपत्ति (Property)- व्यवसाय हेतु, नए कार्य, गोदाम आदि के लिए धन की व्यवस्था होने का योग है. परिवार में विवाह योग बनेंगे, धन की व्यवस्था करनी होगी. घर परिवार (Family)- घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा. स्वास्थ्य (Health)- इस वर्ष श्वास, थायराइड एवं मधुमेह संबंधी कष्ट उभर सकते हैं. यात्रा (Travel)- पर्यटन की दृष्टि से यात्रा संभव है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- इस वर्ष परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्नति मिलने के योग हैं.
less...
|
|
इस वर्ष आप परिस्थितियों और चुनौतियों से जूझने में पूरी शक्ति लगा देंगे. अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और मंजिल पा भी लेंगे.
more...
व्यवसाय (Business) - यदि आप नौकरी में हैं तो आपको प्रमोशन मिलेगा और यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस वर्ष नई शाखा खोलने का मौका मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ पुरानी समस्याएं उभरकर आ सकती हैं. धन-संपत्ति (Property)- धन-संपत्ति के लिए यह साल बहुत उन्नति दायक है. नई संपत्ति खरीद सकते हैं, अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. घर परिवार (Family)- किसी कारण से कोई रिश्तेदार लम्बे समय तक आपके घर में रह सकता है. स्वास्थ्य (Health)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपकी पुरानी बीमारी उभर सकती है. मूत्र रोग या छाती के रोग से कष्ट हो सकता है. यात्रा (Travel)- इस वर्ष आप दूर की यात्राएं कर सकते हैं. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं.
less...
|
|
इस वर्ष आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, जितना आप परोपकार करेंगे उतना अच्छा होगा. आपका भाग्य उदय होगा.
more...
व्यवसाय (Business) - व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा. आपका किया हुआ परिश्रम ही फल लाएगा. आपकी बनाई योजना तभी सफल होगी, जब आप निजी हितों की पूर्ति करेंगे. इस वर्ष मार्च के बाद आप प्रगति करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है. धन-संपत्ति (Property)- इस साल पुरानी संपत्ति को बेचकर नई संपत्ति की योजना बनाएंगे. घर परिवार (Family)- घर में किसी बड़े मांगलिक कार्य के होने की संभावना, शादी-ब्याह भी हो सकता है. स्वास्थ्य (Health)- सामान्य तौर पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा (Travel)- इस वर्ष बाहर जाने के योग बन रहे हैं. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- गुरु की बुद्धि भाव पर शुभ दृष्टि होने के कारण परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
less...
|
|
इस वर्ष राहू-गुरु का प्रभाव आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होगा. शनि और केतु के कारण परिश्रम अधिक करना होगा. राहू आपकी परेशानियां कम करेगा. आपके जीवन में ये वर्ष अच्छा गिना जाएगा.
more...
व्यवसाय (Business) - यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अप्रत्याशित ढंग से पदोन्नति मिलेगी. यदि आप व्यवसायी हैं तो इस वर्ष आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं, ग्रह योग से ऐसे संकेत मिल रहे हैं. धन संपत्ति (Property)- इस वर्ष अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. ग्रह चाल आपके पक्ष में है. कुंडली में चंद्र की स्थिति के हिसाब से धन प्राप्ति के योग हैं. घर परिवार (Family)- परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. स्वास्थ्य (Health)- स्वास्थ्य की दृष्टि से साल मिला-जुला रहेगा. यात्रा (Travel)- यात्राएं कुछ खास नहीं रहेंगी. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- परीक्षा में आशानुरूप सफलता मिलेगी.
less...
|
|
तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहेगा. शनि चंद्र की युति से उतार चढ़ाव वाला समय रहेगा. कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घटेंगी. मानसिक तनाव रहेगा.
more...
व्यवसाय (Business) - व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सफलता भरा होगा, लेकिन पार्टनरशिप में व्यवसाय चिंताजनक रहेगा. नौकरी वालों के लिए समय तनाव पूर्ण, लेकिन अधिकारी वर्ग खुश रहेगा. धन-संपत्ति (Property)- इस वर्ष भूमि, भवन या स्थाई संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं. पत्रिका में ग्रह योग के अनुसार लाभ होगा. घर परिवार (Family)- संतान के लिए समय भाग्यकारक है. स्वास्थ्य (Health)- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक-ठाक कहा जा सकता है. यात्रा (Travel)- यात्रा के योग हैं. तबादला भी हो सकता है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- कठिनाइयों के बावजूद सफलता प्राप्त होगी.
less...
|
|
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहेगा. शनि की साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, जो कि ग्रह चाल और गोचर की स्थिति के अनुसार फल देगा.
more...
व्यवसाय (Business) - व्यवसाय की दृष्टि से अब तक के रुके काम बनेंगे और लाभ मिलेगा. धन-संपत्ति (Property)- आपकी पत्रिका की ग्रहदशा के अनुसार चल-अचल संपत्ति में कुछ न कुछ वृद्धि अवश्य होगी. घर परिवार (Family)- भाइयों से अनबन हो सकती है. संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलेंगे. स्वास्थ्य (Health)- जोड़ों में दर्द, सर्दी, कंधे या घुटने की तकलीफ हो सकती है. यात्रा (Travel)- इस वर्ष लंबी यात्रा होने के संकेत हैं. अप्रैल में मनोरंजन अथवा धार्मिक स्थल के दर्शन हो सकते हैं. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- आश्चर्यचकित करने वाले परिणाम सामने आयेंगे.
less...
|
|
यह वर्ष धनु राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है.
more...
व्यवसाय (Business) - व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल यानि सफलता भरा रहेगा, यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है. गुरु ग्रह की स्थिति के अनुसार आपको फल मिलेगा. गुरु पत्रिका में आपके पक्ष में होने पर परिणाम भी आपके पक्ष में ही होंगे. धन-संपत्ति (Property)- बकाया राशि की प्राप्ति का योग अच्छा है. साल के बीच में भूमि, भवन, मशीनरी आदि खरीदने का योग है. घर परिवार (Family)- इस वर्ष घर परिवार में कुछ नया होने की संभावना, मई से अक्तूबर के मध्य मांगलिक कार्य हो सकते हैं. स्वास्थ्य (Health)- स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष मिला-जुला रहने वाला है. यात्रा (Travel)- यदि आप लंबे समय से कहीं बाहर नौकरी कर रहे हैं तो अब लौटने का योग बन रहा है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- इस वर्ष परीक्षा में अपेक्षित सफलता मिलेगी.
less...
|
|
मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष कुछ खास उपलब्धियों वाला होगा. यदि आपकी पत्रिका में शनि प्रतिकूल है तो जून का महीना कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा.
more...
व्यवसाय (Business) - इस दृष्टि से 2012 उपलब्धि-कारक रहेगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष आश्चर्यजनक सफलता लाएगा. धन-संपत्ति (Property)- इस वर्ष स्थाई संपत्ति प्राप्ति की दृष्टि से समय महत्त्वपूर्ण है. ग्रह पुरानी जायदाद, फैक्टरी एवं मशीनरी आदि की प्राप्ति का योग बना रहे हैं. घर परिवार (Family)- पारिवारिक दृष्टि से इस वर्ष गुरु का केंद्रीय शुभ गोचर, आपकी स्थिति के अनुसार, शादी-विवाह आदि के शुभ प्रसंग दे सकते हैं. संतान प्राप्ति के योग प्रबल हैं. यात्रा (Travel)- यदि आप लंबे समय से कहीं बाहर प्रवास पर हैं तो इस वर्ष घर वापसी का योग बन रहा है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- सफलता आपके कदम चूमेगी.
less...
|
|
इस वर्ष आपको कुछ विशेष उपलब्धि मिलेगी.
more...
व्यवसाय (Business) - व्यवसाय की दृष्टि से कुंभ राशि वालों को यह वर्ष विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा. अपनी क्षमता से ज्यादा कार्य कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोग अपनी विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त करके विशेष स्थान प्राप्त कर सकते हैं. धन-संपत्ति (Property)- नई संपत्ति खरीदने व पुरानी संपत्तियों की मरम्मत में व्यय हो सकता है. घर परिवार (Family)- शुभ कार्य का योग है. जुलाई से नवंबर के मध्य पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ने के योग हैं. स्वास्थ्य (Health)- केतू के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पेट विकार या पुरानी व्याधि से पीडि़त होने की आशंका. यात्रा (Travel)- इस वर्ष मई से जून के मध्य मनचाही तीर्थ-यात्रा का योग. अनुकूल जगह तबादला हो सकता है. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- आशातीत सफलता मिलने की संभावना है, जो भविष्य में और अधिक सफलता दिलायेगी.
less...
|
|
मीन राशि वालों के लिए इस वर्ष कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. शनि के प्रभाव से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु आपके लिए मददगार रहेगा.
more...
व्यवसाय (Business) - आपको इस वर्ष ग्रह चाल के अनुसार सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष मिश्रित फलदायी होगा. पत्रिका में शनि की स्थिति के अनुसार आपको लाभ होगा. धन-संपत्ति (Property)- धन संपत्ति के लिहाज से इस वर्ष श्रम अधिक और लाभ कम मिलने के आसार, लेकिन अक्टूबर-नवंबर के मध्य कुछ अप्रत्याशित घटनाओं से धन प्राप्ति के योग हैं. घर परिवार (Family)- घर में शादी-विवाह आदि किसी मांगलिक कार्य के योग. घर में किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने का योग है. स्वास्थ्य (Health)- इस दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखने की जरूरत है. यात्रा (Travel)- यात्रा के योग प्रबल हैं. परीक्षा प्रतियोगिता (Exams)- इस वर्ष कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी.
less...
|
|
Source:
Mrs. Charu Shrivastava |